Jawa Bobber 42 : जब बात रेट्रो मोटरसाइकिल की होती है, तो Jawa का नाम अपने आप ही ज़हन में आता है। Jawa की मोटरसाइकिल्स ने हमेशा से ही बाइक प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाई है। इसी क्रम में Jawa 42 Bobber Motorcycle अपने दमदार डिज़ाइन और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए चर्चा में है। इसके क्लासिक रेट्रो लुक और मॉडर्न फीचर्स ने इसे एक पसंदीदा बाइक बना दिया है इस आर्टिकल में, हम Jawa 42 Bobber के इंजन और परफॉर्मेंस से लेकर इसकी कीमत और ईएमआई प्लान्स तक की सभी जानकारी आपको देंगे।
Power & Performance
Jawa 42 Bobber में 334 cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है। यह इंजन 29.92 PS की मैक्सिमम पावर और 32.74 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिससे इसे एक शानदार राइडिंग एक्सपीरियंस मिलता है। इस मोटरसाइकिल में 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है, जिसमें 1 डाउन और 5 अप शिफ्टिंग पैटर्न है। इसके साथ ही, बाइक में असिस्ट और स्लिपर क्लच की सुविधा दी गई है, जो हाई-स्पीड राइडिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल प्रदान करता है।
इसकी टॉप स्पीड 129 किमी/घंटा है, और ARAI द्वारा प्रमाणित माइलेज लगभग 30.56 किमी/लीटर है। 14 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी और 2.2 लीटर का रिजर्व कैपेसिटी इसे लंबी यात्राओं के लिए उपयुक्त बनाती है।
Brake, Suspension & Dimension
Jawa Bobber में बेहतर ब्रेकिंग अनुभव के लिए ड्यूल चैनल ABS के साथ आगे और पीछे डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। फ्रंट ब्रेक का आकार 280 mm और रियर ब्रेक का आकार 240 mm है, जो तेज गति में भी बाइक को स्थिरता प्रदान करता है। सस्पेंशन के मामले में, इसमें आगे की ओर टेलिस्कोपिक हाइड्रोलिक फोर्क और पीछे की तरफ 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जो उबड़-खाबड़ सड़कों पर भी आरामदायक सफर का अनुभव देते हैं।
इसकी सीट की ऊंचाई 740 mm रखी गई है, जिससे छोटे कद के लोग भी इसे आसानी से चला सकते हैं। बाइक के फ्रंट में 18-इंच और रियर में 17-इंच के स्पोक व्हील्स लगाए गए हैं, जो रेट्रो लुक को और भी शानदार बनाते हैं।
Jawa Bobber 42 Features & Price
Jawa Bobber 42 में सर्कुलर LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर और फ्यूल इंडिकेटर जैसी जानकारी उपलब्ध है। इसमें USB चार्जिंग पॉइंट, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ और ड्यूल चैनल ABS जैसी सुरक्षा सुविधाएं दी गई हैं।
इस मोटरसाइकिल में मिस्टिक कॉपर, मूनस्टोन व्हाइट, जैस्पर रेड, ब्लैक मिरर और रेड शीन जैसे आकर्षक रंग उपलब्ध हैं, जो इसके लुक को और भी आकर्षक बनाते हैं कंपनी इस बाइक पर 2 साल या 24,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी देती है, जो यूजर्स के लिए एक संतोषजनक अनुभव सुनिश्चित करती है।
Jawa Bobber 42 की एक्स-शोरूम कीमत ₹2.13 लाख से ₹2.30 लाख के बीच है। ऑन-रोड कीमत ₹2.43 लाख से ₹2.86 लाख तक हो सकती है। कंपनी द्वारा फ्लेक्सिबल ईएमआई प्लान्स भी उपलब्ध हैं, जो ₹6,723 प्रति माह से शुरू होते हैं।
Also Read :-
Maruti Ertiga में पेश किया गया कमाल का कम्फर्ट फीचर, जानिए क्या हो सकती है इसकी कीमत
Kawasaki W230 मोटरसाइकिल में मिल रहे है कमाल के फीचर्स, जानिये क्या है इसकी कीमत
Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिल रहे है कमाल के फीचर्स, जानिए कीमत के बारे में
160 km की रेंज और 90 kmph की टॉप स्पीड वाला Okinawa OKHI-90 स्कूटर ढा रहा है लोगो पर कहर

मैं नेहा हूँ और ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में आपको हर जानकारी को आसान और सरल भाषा के अंदर प्रदान करती हूँ। मेरे लेखों से आप नई टेक्नोलॉजी के वाहन और ताजा अपडेट्स को आसानी से समझ सकते है।