Tata Curvv EV : भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और Tata Motors ने अपने नए मॉडल Tata Curvv EV के साथ एक बार फिर अपनी तकनीकी उत्कृष्टता को साबित किया है। यह कार न सिर्फ डिजाइन में खास है बल्कि इसमें दिए गए अत्याधुनिक फ़ीचर्स और बेहतरीन परफॉरमेंस इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। Tata Motors ने इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया है जो इलेक्ट्रिक वाहनों में आराम, स्टाइल और दमदार पॉवर की तलाश करते हैं इस आर्टिकल में हम आपको इसके इंजन और ट्रांसमिशन, ब्रेकिंग सिस्टम, डाइमेंशन, सेफ्टी फीचर्स, इंटीरियर और एक्सटीरियर फ़ीचर्स, कीमत और इसके सभी वेरिएंट्स के बारे में बताने बाले हैं।
Power & Performance
टाटा Curvv EV में एक शक्तिशाली और उन्नत Gen-2 मोटर का उपयोग किया गया है, जो दो बैटरी ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है: 45 kWh और 55 kWh। इसका 45 kWh बैटरी वेरिएंट 148 bhp की पॉवर और 502 किमी की रेंज प्रोवाइड करता है, जबकि 55 kWh वेरिएंट 165 bhp की पॉवर और 585 किमी की रेंज देता है।
इस कार की टॉप स्पीड 160 किमी/घंटा है और यह सिर्फ 8.6 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। इसका चार्जिंग टाइम भी शानदार है, जहाँ DC फास्ट चार्जर की मदद से मात्र 40 मिनट में 10% से 80% तक चार्जिंग हो जाती है।
Brake, Suspension & Dimension
टाटा Curvv EV में मैकफर्सन स्ट्रट फ्रंट सस्पेंशन और टॉर्शन बीम रियर सस्पेंशन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह सड़क पर बेहतर स्थिरता और आराम प्रदान करती है। इसमें इलेक्ट्रिक पॉवर स्टीयरिंग और 18-इंच अलॉय व्हील्स का उपयोग किया गया है जो इसे और भी स्टाइलिश और सुविधाजनक बनाते हैं।
इस कार की लंबाई 4310 मिमी, चौड़ाई 1810 मिमी और ऊँचाई 1637 मिमी है। Tata Curvv EV में 5 लोगों के बैठने की सुविधा मिलती है, और इसमें एक बड़ा बूट स्पेस भी है जो लगभग 500 लीटर का है। यह कार पांच दरवाजों के साथ आती है और इसे विभिन्न रंग विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है जैसे कि प्रिस्टाइन व्हाइट, फ्लेम रेड, एम्पॉवर्ड ऑक्साइड, प्योर ग्रे, और वर्चुअल सनराइज।
Features & Price
इस कार में एडजस्टेबल पावर स्टीयरिंग, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीट्स और कई अन्य सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा, इसमें iRA.ev स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी के साथ आता है इस कार के इंटीरियर में 12.3-इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले और 10.25-इंच का डिजिटल क्लस्टर दिया गया है। इसमें प्रीमियम फैब्रिक अपहोल्स्ट्री के साथ मल्टी-मूड एम्बिएंट लाइटिंग भी दी गई है जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और भी रोमांचक बनाती है।
Tata Curvv EV के वेरिएंट्स की कीमतें विभिन्न विकल्पों के अनुसार तय की गई हैं। इसका बेस वेरिएंट Curvv EV Creative 45 ₹17.49 लाख की कीमत पर उपलब्ध है, जो शुरुआती स्तर के फीचर्स प्रदान करता है। इसके बाद, Curvv EV Accomplished 45 ₹18.49 लाख की कीमत में आता है, Curvv EV Accomplished 55 वेरिएंट ₹19.25 लाख में, Curvv EV Accomplished Plus S 45 ₹19.29 लाख की कीमत में, Curvv EV Accomplished Plus S 55 ₹19.99 लाख की कीमत में उपलब्ध है, जो इस सीरीज का टॉप वेरिएंट है।
Also Read :-
Hero Splendor Plus में मिल रहा है शानदार माइलेज, जानिए किन फीचर्स के साथ में आप खरीद पाएंगे
60 km की रेंज वाले Okinawa R30 इलेक्ट्रिक स्कूटर को मात्र ₹60,000 की कीमत के साथ में बनाएं अपना
धासु परफॉर्मेंस और लाजवाब फीचर्स के साथ Hero Electric Atria स्कूटर हुआ लॉन्च, जाने कीमत और फीचर
किफायती कीमत के साथ में Simple Energy Dot One स्कूटर को किया पेश, धासु परफॉर्मेंस और लाजवाब फीचर

मैं नेहा हूँ और ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में आपको हर जानकारी को आसान और सरल भाषा के अंदर प्रदान करती हूँ। मेरे लेखों से आप नई टेक्नोलॉजी के वाहन और ताजा अपडेट्स को आसानी से समझ सकते है।